फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज में आज से होगी स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 04 Aug 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के प्रथम और द्वितीय वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तीन चरणों में स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन मंगलवार से किया जाएगा।
विज्ञापन

एडमिशन सेल प्रभारी देवनिधि बिष्ट ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थी सीधे अपने चयनित कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। यह काउंसलिंग स्थानीय विद्यार्थियों के लिए तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की काउंसलिंग मंगलवार से सात अगस्त और दूसरे चरण की 15 से 19 अगस्त, तीसरे चरण की 27 से 29 अगस्त तक की जाएगी। इससे बीटेक और बीसीए की रिक्त सीटों पर प्रवेश होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uktech.ac.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें