फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कालेज के लिए पांच करोड़ रुपए मिले

Mon, 04 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लेलू गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए फिलहाल पांच करोड़ रुपए की राशि यूपी निर्माण निगम को जारी हो गई है। खेल विभाग की कोशिश है कि अगले सत्र से स्पोर्ट्स कालेज में कक्षाओं का संचालन कर दिया जाए और भवन के निर्माण का काम जारी रखा जाए।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि स्पोर्ट्स कालेज के लिए लेलू गांव में एक हजार नाली जमीन खेल विभाग के नाम हो गई है। साथ ही शासन ने पांच करोड़ रुपए की टोकन मनी भी जारी कर दी है। स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए यूपी निर्माण निगम ने पहले 50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया था। बताया गया है कि शासन ने इस राशि में थोड़ी कटौती कर दी है। अलबत्ता टोकन मनी जारी कर दी है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अगले साल से स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश शुरू कराने की तैयारी चल रही है। राज्य के सभी जिलों से चयनित बच्चों को इसमें प्रवेश मिलेगा। बच्चों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। उनके रहने, खाने और शिक्षा की सारी व्यवस्था स्पोर्ट्स कालेज में ही होगी। उन्होंने बताया कि यूपी निर्माण निगम से जल्दी काम शुरू करने को कहा जा रहा है। यदि जल्दी काम शुरू होता है तो एक वर्ष में कालेज का मुख्य ढांचा बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें