फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुरक्षा के लिए 3 जिलों से मंगाई पुलिस

Mon, 04 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के दौरे के समय पुलिस का पुख्ता इंतजाम रहेगा। मुख्यमंत्री के एक ही दिन में चार स्थानों पर कार्यक्रम तय हो जाने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत से भी फोर्स यहां मंगाया गया है। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सीएम का सबसे पहले कनालीछीना में कार्यक्रम है। कनालीछीना में एक सीओ, एक निरीक्षक, आठ उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मी, छह महिला कांस्टेबल, एक टियर गैस और एक फायर गैस यूनिट और दो प्लाटून पीएसी रहेगी।

उसके बाद मुख्यमंत्री को मदकोट जाना है। वहां पर एक सीओ, एक निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक, तीन हेडकांस्टेबल, 60 कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी, दो महिला कांस्टेबल और एक रिंग राउंड टीम रहेगी।
विज्ञापन


मदकोट से मुख्यमंत्री मिलम घाटी के पातो गांव जाने वाले हैं। वहां पर एक सीओ, पांच उपनिरीक्षक, तीन हेडकांस्टेबल, 40 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। शाम को मुख्यमंत्री को मुनस्यारी आना है।

मुनस्यारी में एक सीए, दस उपनिरीक्षक, छह हेडकांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, पांच हेडकांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर ब्रिगेड और एक टियर गैस यूनिट रहेगी। ब्रीफिंग के बाद रविवार को दोपहर बाद फोर्स को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें