फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब देहरादून और पौड़ी की टीम जीती

Sun, 15 Oct 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में वालीबाल प्रतियोगिता के समापन पर बालक वर्ग में विजेता देहरादून की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट में आयोजित अंडर-19 बालक, बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला देहरादून स्पोर्ट्स क्लब और बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला पौड़ी की टीम ने जीता।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुए बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून स्पोर्ट्स क्लब ने नैनीताल को 25-19, 25-17, 25-16 से हराकर फाइनल की ट्राफी अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में पौड़ी और पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर हुई। पहले सेट में पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 27-25 से हराया। दूसरे सेट में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को 25-21 से हराकर बराबरी की। मैच का तीसरा सेट पिथौरागढ़ ने जीता। पौड़ी ने चौथा और पांचवां सेट जीतकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।

मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता-उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. इंद्रजीत सामंत, किशोर साह और विक्रम बिष्ट थे। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल और गोविंद भंडारी ने सुनाया। स्कोरर बंशीधर जोशी और भुवनेंद्र भंडारी थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविंद्र शाही, मनोज साह, जिला खेल समन्वयक भूपेंद्र सिंह चुफाल और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें