फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला, सोनिया, कनिका, नेहा, हेमा, कविता जीतीं

Sun, 15 Oct 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में भिड़ते मुक्केबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला मैदान सदर में चल रही खेल विभाग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी मुक्के का जबरदस्त दम दिखा रहे हैं। यूथ बालिका वर्ग के 45-48 भार वर्ग के फाइनल में पिथौरागढ़ की मंगला ने स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ की शोभा कोहली को हराया। 48-51 भार वर्ग में नैनीताल की सोनिया गौनी ने देहरादून की करिश्मा नेगी, 51-54 भार वर्ग में काशीपुर की कनिका चौधरी ने चंपावत की अनुष्का सक्सेना, 54-57 भार वर्ग में पिथौरागढ़ की नेहा मेहता ने काशीपुर की तनुजा कुमारी, 57-60 भार वर्ग में नैनीताल की हेमा दानू ने पिथौरागढ़ की हिमांक्षी वल्दिया और 60-64 भार वर्ग में काशीपुर की कविता अधिकारी ने नैनीताल की लक्की राणा को हराया।
विज्ञापन


रविवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के 56-60 किलो भार वर्ग में काशीपुर के आकाश कुमार ने देहरादून के सुनील पुन, रुद्रपुर के जसप्रीत सिंह ने कोटद्वार के अभिषेक नेगी को पराजित किया, जबकि 46-49 भार वर्ग में देहरादून के सागर गुरंग ने रुद्रपुर के मोहम्मद शाहिब आलम, अल्मोड़ा के बहादुर राणा ने काशीपुर के हिमांशु सिंह, 49-52 भार वर्ग में काशीपुर के अर्जुन लुंठी ने बागेश्वर के सुरेंद्र देवली, रुद्रपुर के अरविंद कुमार ने देहरादून के जसपाल राणा, 52-56 किलो भार वर्ग में काशीपुर के भूपेंद्र टाकुली ने उत्तराखंड पुलिस के अमित कुमार, देहरादून के संजय चौहान ने रुद्रपुर के सेहरन सिंधू, 56-60 किलो भार वर्ग में चंपावत के रमेश सिंह ने हरिद्वार के अस्वनी त्यागी, पुलिस के सूरज धामी ने उत्तरकाशी के अमन कुमार को पराजित किया।

60-64 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के राहुल सिंह ने देहरादून के वरुण फर्त्याल, अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल ने नैनीताल के मोहित केश्वानी, 64-69 किलो भार वर्ग में चंपावत के रोहित परिहार ने कोटद्वार के अजय सिंह रावत, पुलिस के मनोज सिंह ने रुद्रपुर के जितेंद्र जोरा, 69-75 किलो भार वर्ग में रुद्रपुर के सुमित कुमार ने बागेश्वर के कमल नगरकोटी, देहरादून के आदित्य रावत ने रुद्रप्रयाग के मनीष नेगी, 75-81 किलो भार वर्ग में देहरादून के सिद्धार्थ खंडूरी ने उत्तरकाशी के गोविंद भंडारी, पुलिस के जगत सिंह बेलाल ने हरिद्वार के संजू, 81-91 किलो भार वर्ग में रुद्रपुर के जय सक्सेना ने पुलिस के धन सिंह, 91 प्लस में रुद्रपुर के आशीष कुमार ने कोटद्वार के सौरभ नौटियाल, देहरादून के देवाशीष के पुलिस के वीरेंद्र चंद को हराया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्र प्रमुख कुंदन सिंह टोलिया थे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें