फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के पांच पद रिक्त

Thu, 20 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
प्रवक्ता के पद रिक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बनकोट में लंबे समय से प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं। इनमें गणित, फिजिक्स, इतिहास, संस्कृत और अंग्रेजी प्रवक्ता के पद शामिल हैं। परीक्षा पास कर इंटर में पहुंचे 32 विद्यार्थी बेहद असमंजस की स्थिति में हैं कि प्रवक्ता के रिक्त पदों को भरने का इंतजार करें या फिर अन्य विद्यालय में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू करें। विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की कोई कवायद शुरू न होने से अभिभावकों में भी खासा आक्रोश है। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश बनकोटी ने बताया कि 22 साल से फिजिक्स, 12 साल से संस्कृत, 10 साल से गणित, 9 साल से इतिहास और 3 साल से अंग्रेजी प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग ने रिक्त पदों को भरने की कोई कोशिश नहीं की। बनकोटी ने बताया कि इंटर में जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के ही प्रवक्ता हैं। विद्यालय में 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रवक्ता के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सरकारें आए दिन नए विद्यालय और कॉलेज खोलने में लगी हैं। सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की कोई कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई। अभिभावक रमेश सिंह, प्रमोद सिंह और विनोद सिंह का कहना है कि यदि शीघ्र ही रिक्त पद नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें