फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता और उप निरीक्षक पद के लिए परीक्षा आज

Sat, 04 Apr 2015 07:14 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रवक्ता पद की परीक्षा 8 केंद्रों में तो पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा आज तीन केंद्रों में होगी। प्रवक्ता के लिए 2720, उप निरीक्षक के लिए 1527 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया ने बताया कि मिशन इंटर कालेज में बनाए गए केंद्र में 320, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में 400, एसडीेएस जीआईसी में 300, जीआईसी पिथौरागढ़ में 450, जजीआईसी ऐंचोली में 150, विवेकानंद इंटर कालेज में 350, न्यू बियरशीबा पब्लिक स्कूल में 250 अभ्यर्थी परीरक्षा देंगे। सबसे अधिक 500 अभ्यर्थी दल एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल ने बताया कि दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, 42 परीक्षा निरीक्षक, 18 अन्य कर्मचारियों की परीक्षा में ड्यूटी है। गंगोलीहाट के एसडीएम परीक्षा के नोडल अधिकारी हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में 1527 अभ्यर्थी पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा देंगे। इसके लिए जीजीआईसी पिथौरागढ़, एलडब्यूएस भाटकोट और डिग्री कालेज पिथौरागढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें