फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोरवैली ने जीते हॉकी के मुकाबले

Wed, 27 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एलएसएम परिसर के खेल मैदान में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए बालक और बालिका वर्ग के दोनों मुकाबलों में सोरवैली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ललित पंत और परिसर के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। अंडर-17 बालक वर्ग में उद्घाटन मुकाबला सोरवैली और बजेटी के बीच खेला गया। सोरवैली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बजेटी को 1-0 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग का मुकाबला सोरवैली और केएनयू जीआईसी के बीच हुआ। सोरवैली की टीम ने केएनयू जीआईसी को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनपू बिष्ट ने बताया कि नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में आठ टीम भाग ले रही हैं। लीलावती जोशी, दिनेश वल्दिया और निखिलेश भंडारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस मौके पर प्रताप सिंह, नीरज सौन, दिनेश वल्दिया, गौरव जोशी, प्रकाश जंग थापा, प्रशांत भैंसोड़ा, सुनील प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें