फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कहीं पीने को पानी नही कहीं हो रही बर्बादी

Mon, 01 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टकाना को जाने वाले पैदल रास्ते में इस तरह लीकेज हो रहा है पानी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थरकोट में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। लोगों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को थरकोट के ग्रामीण जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र होकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि थरकोट में झील बन गई है लेकिन थरकोट गांव के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

झील निर्माण से पूर्व ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक गांव को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर चंद्र मोहन, दिनेश कुमार, शेखर कोहली, नीरज, राज कुमार, भूपेंद्र कुमार, विजय प्रकाश, पूरन सिंह, अजय कोहली, संजय सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सड़कों पर बर्बाद हो रहा पानी घरों में बूंद नहीं
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों और नालियों पर लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है मगर लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। परेशान लोग इधर-उधर से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से लीकेज को ठीक कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में पेयजल लीकेज की समस्या को लेकर पड़ताल की गई। बैंक रोड जिला सहकारी बैंक के पास दो स्थानों पर पेयजल लीक हो रहा था। इस पानी से सड़क में हाल ही में किए गए डामर को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसी सड़क में जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास भी पानी लीकेज हो रहा है।
इसके बाद टीम महात्मा गांधी सड़क से सिमलगैर जाने वाली गली में पहुंची। यहां नालियों के ऊपर बिछाए गए पाइप से भी पानी बर्बाद हो रहा था। इसके बाद टीम भाटकोट रोड पहुंची। सरकारी अधिकारियों के आवास से ठीक 100 मीटर नीचे सड़क पर लंबे समय से पेयजल बर्बाद हो रहा था। इसके अलावा पितरौटा, टकाना सहित कई अन्य हिस्सों में भी रास्ते के ऊपर बिछाए गई पेयजल लाइन से पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने शीघ्र पेयजल लीकेज को रोककर नगर में पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
12 एमएलडी के सापेक्ष मिल रहा है 10.5 एमएलडी पानी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में 12 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष 10.5 एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। 12 एमएलडी की बनाई आंवलाघाट पेयजल योजना से सिर्फ 7.5 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। इस योजना के कई पंप लंबे समय से खराब चल रहे हैं। इसके अलावा घाट, रई, ठुलीगाड़ पेयजल योजना से नगर में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। संवाद
कोट
नगर में जिन स्थानों पर लीकेज हो रहा है, उन स्थानों पर लीकेज को ठीक किया जा रहा है। वर्तमान में पेयजल की कोई दिक्कत नहीं है। - सुरेश चंद्र जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें