फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों ने पेट्रोलिंग के साथ बेस का निर्माण किया

Fri, 17 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेट्रोलिंग का अभ्यास करते भारत और नेपाल के सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में जारी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के ग्यारहवें दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने जंगल में पेट्रोलिंग की। सैनिकों ने सीमा के पास बेस कैंप बनाने का भी अभ्यास किया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में चल रहे 14 दिनी सैन्य अभ्यास में भारत-नेपाल के सैनिकों ने जंगल में संयुक्त पेट्रोलिंग कर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का अभ्यास किया। सैनिकों ने खाली मैदान पर बेस कैंप का निर्माण कर सैन्य छावनी में तब्दील किया। 28 पंजाब रेजीमेंट बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन राजन ने बताया कि सुबह भारत-नेपाल के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से उतरने का अभ्यास किया। इसके बाद ऊंचाईयों से उतरने का और बाधाओं को पार करने का अभ्यास किया।

दोनों देशों के सैनिकों ने मेजर प्रतीक सक्सेना के नेतृत्व में फायरिंग और मेजर जगदीश जोशी के नेतृत्व में जंगल लेन शूटिंग का जमकर अभ्यास किया गया। भारत-नेपाल के सैनिक युद्ध कौशल की तकनीकों की बारीकियां बखूबी सीख रहे हैं। नेपाल के लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर केसी, मेजर रूपक थापा और मेजर कौस्तुभ सिंह राठौर के नेतृत्व में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें