फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर शान से फहराया तिरंगा, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Mon, 27 Jan 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

76वें गणतंत्र दिवस पर दारमा और व्यास घाटी के चीन और नेपाल सीमा में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ ने दस हजार से 14500 फुट की ऊंचाई में बने पोस्टों में स्थानीय ग्रामीण और जवानों के साथ तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
जवानों ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

76वें गणतंत्र दिवस पर दारमा और व्यास घाटी के चीन और नेपाल सीमा में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ ने दस हजार से 14500 फुट की ऊंचाई में बने पोस्टों में स्थानीय ग्रामीण और जवानों के साथ तिरंगा फहराया। साथ ही राष्ट्रगान के बाद एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। व्यास घाटी के नेपाल सीमा से जुड़े 11 वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के धारचूला, गर्ब्यांग, सीतापुल, गुंजी और कालापानी आदि पोस्टों में 76वें गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

गुंजी में बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ के ओसी लेप्टिनेट कर्नल भावना चौकसे तिरंगे को सलामी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के अंतिम पोस्ट नाभीढांग से 14500 फुट में अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को सलामी देने के बाद एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं, गुंजी में बीआरओ के 65 आरसीसी ग्रेफ के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल भावना चौकसे ने तिरंगे को सलामी दी और अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एसएसबी के धारचूला पोस्ट और गर्ब्यांग पोस्ट अंतरराष्ट्रीय झूला पुल और सीता पुल पर नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल(एपीएफ) के जवानों को 76वें गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान वितरण किया। नेपाल के सुरक्षा बल के अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारी और जवानों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान एसएसबी के सहायक कमाडेंट मो. जुबेर अंसारी, नेपाल के एपीएफ के एसपी हरक राज, डीएसपी जेबी कुंवर, डीएसपी वीरेंद्र पाल, और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

धारचूला झूला पुल में एसएसबी के एसी ने नेपाल के एपीएफ के अधिकारी को मिठाई दी - फोटो : अमर उजाला
नगर में एसडीएम मंजीत ने अपने कार्यालय में झंडारोहण कर सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियो ने रं म्यूजियम झंडारोहण किया। रं कम्युनिटी स्कूल सहित अन्य सभी स्कूली बच्चों ने तहसील रोड से लेकर गांधी चौक तक झांकी निकाली और नगर में  गौरव सेनानी कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिक, वीर नारियों और बच्चों ने भारत माता की जयकारे के साथ शोभा यात्रा निकालकर शहीदों को याद किया। इस दौरान एसडीएम मंजीत भी शोभा यात्रा में शामिल रहे। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा ने कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कर नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें