फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सोलर पावर प्लांट से रोशन हुए 274 घर, छह सरकारी दफ्तर

Wed, 20 Aug 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के एक सरकारी संस्थान में स्थापित रूट टॉप सोलर पावर प्लांट। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के घरों और सरकारी भवनों की छतों में सोलर पैनल का फैलाव हुआ है यह योजना सभी को भा रही है। वर्तमान में जिले में 274 घर और छह सरकारी कार्यालय सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे हैं। जल्द ही 21 और सरकारी कार्यालय की छतों पर सोलर प्लांट नजर आएंगे। इन सोलर प्लांट से हर रोज 4377 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) के मुताबिक, अब तक सीमांत जिले के लोगों को सोलर पैनल की योजना काफी पसंद आ रही है। एक से 75 किलोवाट तक के इन सोलर प्लांट से हर रोज 4377 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। निजी और सरकारी भवन सोलर प्लांट की बिजली से रोशन हो रहे हैं। इससे ग्रिड की बिजली की खपत कम हो रही है।

विभाग के मुताबिक, एक किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने में निजी लाभार्थियों के 67,890 रुपये और 10 से 50 किलोवाट के सोलर प्लांट स्थापित करने में 58,700 रुपये खर्च होंगे। एक किलोवाट का संयंत्र हर रोज पांच यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। सरकारी कार्यालयों में सोलर पावर प्लांट निशुल्क स्थापित करने की योजना संचालित है।
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते बंद रही आवेदन प्रक्रिया
पंचायत चुनाव की आचार संहिता के चलते सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद रही। ऐसे में उरेडा को फिलहाल इसके लिए एक भी आवेदन नहीं मिल सका। विभाग के मुताबिक, अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद है सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए आवेदन मिलेंगे।

सरकारी कार्यालयों में स्थापित सोलर पावर प्लांट की क्षमता
सोलर प्लांट क्षमता (किलोवाट) उत्पादित बिजली (यूनिट में)
एसएसएम परिसर 4 16
एसएसएम पुस्तकालय 4 16
सीएचसी मुवानी 6 30
पिथौरागढ़ तहसील 15 75
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 12 60
सिविल कोट डीडीहाट 5 25

सरकारी भवन
स्थल क्षमता किलोवाट उत्पादित विद्युत
बीडीओ कार्यालय गंगोलीहाट 1 5
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय 25 125
बीडीओ धारचूला 2 10
आईटीआई मुनस्यारी 6 30
सैनिक विश्राम गृह मुनस्यारी 5 25
आरटीओ कार्यालय 10 50
जिला महिला अस्पताल 7 35
पंचायती राज विकास भवन 12 60
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय 1 5
उरेडा विकास भवन 2 10
ग्राम विकास भवन 10 50
एसपी कार्यालय 15 75
जिला अस्पताल 75 375
एएनएम केंद्र बडालु 30 150
बीडीओ मूनाकोट 5 25
महाविद्यालय मुवानी 10 50
बीडीओ कनालीछीना 7 35
एडीएम धारचूला 2 10
आईटीआई राईआगर 7 35
आईटीआई अस्कोट 12 60
कोट
जिले के निजी और सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। लोगों का रुझान भी इसके लिए अच्छा है। अन्य सरकारी विभागों से भी इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। - भूपाल सिंह कुंवर, परियोजना अधिकारी, उरेडा, पिथौरागढ़
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें