पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के विरोध में मुवानी में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संगठनों, छात्र नेताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
सामाजिक कार्यकर्ता कमलदीप बिष्ट के नेतृत्व में मुवानी बाजार में एकत्र लोगों ने कहा कि अच्छे दिन दिखाने वाली सरकार बुरे दिन क्यों दिखा रही है। पहले से ही लोग महंगाई की मार से परेशान है। सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब खाली करने पर तुली है। केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे वो सपनों में खो गए हैं।
दाल आम आदमी की थाली से दूर हो गई है। कहा कि यदि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों को कम नहीं करती है उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में अंकित बिष्ट, गोविंद राम, गौरव खनका, सुरेश सुनार, मनीष बोरा, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।