फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें लेने आए, कोरोना देकर जाएंगे

विज्ञापन
अल्मोड़ा मे किताब की एक दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर खरीददारी करते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील अवधि में स्टेशनरी और मोबाइल रिचार्ज की दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए लोग आसपास ही खड़े दिखे। पुलिस और प्रशासन ने ऐसे लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी। दुकानों के आगे गोल घेरे बनाए गए हैं लेकिन लोग इनमें खड़े होकर सामान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर में किताबों की खरीदारी के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। बृहस्पतिवार को पुस्तक भंडार खुले। घरों में पढ़ाई करा रहे अभिभावक बच्चों के लिए कॉपी, किताब खरीदने बाजार पहुंचे। अधिकांश पुस्तक भंडारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। लोग झुंड के रूप में दुकानों में खड़े थे। यह हाल तब है, जब जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर जुर्माने तक का एलान कर चुका है। हालांकि कुछ दुकानदार लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ा रहे थे। लोग भी अनुपालन कर रहे थे।
पिथौरागढ़ और चंपावत में रही चहल-पहल
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को सुबह से ही अभिभावक लाइन में लग बच्चों के लिए नए सत्र की किताबें-कापियां और अन्य स्टेशनरी खरीदने के लिए जुटे रहे। टकाना स्थित मनोज जनरल स्टोर के स्वामी मनोज पांडेय ने बताया कि करीब 350 अभिभावकों ने किताबें खरीदी। अन्य स्टेशनरी की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। वहीं चंपावत में कम लोग किताबें खरीदने पहुंचे। पुस्तक विक्रेता श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दुकान में कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और सभी एहतियात अपनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें