फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 06 Feb 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुनस्यारी में हंसलिंग की चोटी बर्फबारी का नजारा। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 सीमांत जिले में आसमान बादलों से ढका रहा। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर एक बार से हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए लोगों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नहीं जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।       
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, खलिया टॉप, छिपलाकेदार में बर्फबारी शुरू हो गई। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और अधिकतम 10 डिग्री रहा। निचले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से ही बादलों से घिरे रहने के कारण जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी बुधवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लोग सुबह से ही अलाव सेकते नजर आए। मौसम विभाग ने सात और आठ फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अधिक बर्फबारी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में न जाने देने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें