फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलियाटाप समेत तमाम चोटियों में हिमपात

विज्ञापन
मुनस्यारी के प्रमुख पर्यटन स्थल खलियाटॉप में हुआ पहला हिमपात। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटॉप समेत अन्य हिमालयी चोटियों पर बुधवार रात जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदादेवी, नागनीधूरा में बुधवार रात से बर्फबारी और बारिश होने से बृहस्पतिवार की सुबह से ही मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। बृहस्पतिवार को भी इन चोटियों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही।
शाम को करीब साढ़े चार बजे मुनस्यारी के पास खलियाटॉप की चोटी और आसपास के इलाके में भी जमकर बर्फबारी हुई। खलियाटॉप बर्फ की चादर से ढक गया। बर्फबारी से मुनस्यारी के निचले इलाके भी ठंड की चपेट में आ गए हैं। इधर, जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

नाचनी में दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में सुबह 11 बजे बूंदाबांदी हुई। धारचूला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात का असर जिलेभर में देखने को मिला। सभी स्थानों में ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें