फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से लौटी ठंड

Thu, 19 Mar 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले की ऊंची चोटियों पर फिर से बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में बारिश से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उसके बाद फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन

मुनस्यारी में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, पंचाचूली में बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में एक घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई। मौसम के बदलते तेवरों से ठंड एक बार फिर से लौट आई है। होली के बाद गर्मी शुरू होने पर लोगों ने गर्म कपड़ों का समेटना शुरू कर दिया था। अब ठंड लौटने से उन्हें गर्म कपड़े फिर से बक्सों से बाहर निकालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें