फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमायली क्षेत्रों में भारी बर्फबारी निचले क्षेत्रों में पाले से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
मुनस्यारी- मिलम सड़क निर्माणाधीन सड़क से बीआरओ के जवानों ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्र में मौसम के साफ रहने के बाद पाले पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

पंचाचूली, हंसलिंग, नागिनधूरा और मल्ला जोहरा के नंदा देवी के बेस कैंप में भारी बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान अधिकतम छह डिग्री और माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। इधर धारचूला में दारमा और व्यास और चौदास वैली में काफी हिमपात हुआ है। इधर पिथौरागढ़ में सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों के चेहरे खिले हैं।
मुनस्यारी- मिलम निर्माणाधीन सड़क से बर्फ हटाने में जुटे बीआरओ के जवान
पिथौरागढ़। सामरिक दृष्टि से महत्व पूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माणाधीन सड़क से बीआरओ के जवानों ने बर्फ हटाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। बीआरओ के अधिकारी और श्रमिक इस सड़क के निर्माण में तेजी से कार्य कर रहे हैं। तापमान में कमी के बाद भी बीआरओ के जवानों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें