आईटीबीपी की अग्रिम चौकी में हिमवीर अग्रिम चौकियों में भारी बर्फबारी के बीच इस तरह देश सेवा में जु
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की भारत चीन सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की सुरक्षा एजेंसियों से भारी नजर आ रही हैं। भारतीय जवान कड़ाके की ठंड और भारी हिमपात के बाद भी 17500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सीमा की सुरक्षा कर रहे है। लेकिन चीनी जवान भारी हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में चले गए। अभी चीनी जवान 12 हजार फुट में तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय सुरक्षा बल 14760 फुट की ऊंचाई नाभीढांग से 17500 फुट की ऊंचाई लिपुलेख तक भारतीय सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। चीन की सुरक्षा एजेंसी 12 हजार फुट की ऊंचाई तकलाकोट के आसपास ही रुकी हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद लिपुलेख में चार से आठ फुट, नाभीढांग में एक से तीन फुट, कालापानी में छह इंच, गुंजी में पांच इंच, कुटी में दो फुट बर्फ जमी है। हाड़कंपाती ठंड से लिपुलेख में माइनस 15 डिग्री, नाभीढांग में माइनस 10 डिग्री के तामपान में भारतीय जवान 24 घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैैं। जवान रस्सों के सहारे बर्फ के ऊपर से सीमा पर गश्त कर रहे हैं। ठंड से निपटने के लिए जवानों को सारी सुविधा पूर्व में ही उच्च हिमालयी पोस्ट में पहुंचा दी गई थी।
सीमा पर बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं भारतीय जवान
पिथौरागढ़। सीमा पर भारतीय जवान बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में जवान देश सेवा में जुटे हैं। जवानों के हौसलों की सीमा पर रह रहे लोगों ने भी सराहनी की है।