फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में छाए घने बादल

विज्ञापन
धारचूला के कुटी गांव में हुआ ताजा हिमपात। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में घने बादलों के छाए रहने से सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमपात के बाद मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिलेभर में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पंचाचूली, हंसलिंग, नग्नीधूरा, छिपलाकेदार, सिदमखान सहित धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के उच्च क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। निचले इलाकों में बादल छाने से पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें