फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालामुनी में बन गया बर्फ का झरना

विज्ञापन
मुनस्यारी के कालामुनि में जमा झरने का पानी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी में इस बार हुई भारी बर्फबारी के चलते कालामुनि स्थित झरना जम गया है। तीन-चार दिनों से धूप निकलने से यहां की बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। इधर, मंगलवार को मौसम के फिर करवट लेने के बाद मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात हआ है। थल-मुनस्यारी सड़क पर वाहन संचालन में अब भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। इस दौरान मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, नामिक, मिलम आदि में हल्की बर्फबारी हुई। थल मुनस्यारी मार्ग भले ही हल्के वाहनों के लिए खुल गया है, लेकिन सड़क पर अब भी बर्फ के पूरी तरह न पिघलने से वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
मुनस्यारी के इको पार्क से बेटुलीधार के बीच करीब दो किमी हिस्से में सफर करना अब जोखिम भरा है। लोनिवि यदि स्नोकटर से बर्फ साफ कर दे तो दिक्कत दूरी हो सकती है। इस बारे में लोनिवि के उपखंड अधिकारी सरफराज आलम का कहना है कि जहां पर दिक्कत ज्यादा है, स्नोकटर चलवाकर उसे ठीक करा लिया जाएगा।

थल-मुनस्यारी सड़क में कालामुनि के पास जीप को धक्का लगाते यात्री। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें