फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी निचले इलाकों में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
नैनीपातल में पाले में वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। निचले इलाकों में पाला पड़ने से बागवानी और खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली सहित कई अन्य हिस्सों में बुधवार को बर्फबारी हुई जबकि मुनस्यारी में दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण मुनस्यारी का अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। इधर जिला मुख्यालय के कई स्थानों पर हल्के बादलों के बीच धूप दिखी। रात के समय निचले इलाकों में मौसम साफ रहने के कारण काफी पाला पड़ रहा है। इससे बागवानी और खेती को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें