फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पेंशनर्स संगठन ने की अटल आयुष्मान योजना में कटौती बंद करने की मांग

विज्ञापन
राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में उपस्थित लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय पेंशनर्स संगठन ने बुधवार को रामलीला मैदान में बैठक की। इसमें पेंशनरों की समस्याएं सुलझाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेमबल्लभ जोशी ने सरकार से अटल आयुष्मान योजना में कटौती बंद करने की मांग की। पेंशनरों ने आम नागरिकों के समान पेंशनरों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और पांच लाख रुपये तक के उपचार के लिए गोल्डन गार्ड बनाकर देने की मांग की। दयानंद भट्ट ने कहा कि जिले में डीपीआरओ, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के पेंशनरों का 2016 से पुनरक्षित पेंशन का निर्धारण नहीं हुआ है, जबकि पेंशनर अपने स्तर से सारी कार्रवाई पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द डीएम से मुलाकात करेंगे। बैठक में बहादुर सिंह सौन, जगदीश थापा, कैलाश पुनेठा, जीबी नगरकोटी, कैलाश भट्ट, वीवी भट्ट, एमसी मखोलिया, सुभाष चंद्र जोशी, चंद्रशेखर भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें