फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात से थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात बंद

Fri, 27 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर कालामुनि में बर्फ में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे से हुए भारी हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात बंद हो गया है। कालामुनि में करीब आधा फुट बर्फ गिरी है। वहां पर कई वाहन फंस गए हैं। शुक्रवार सुबह मुनस्यारी से पिथौरागढ़, थल, हल्द्वानी को जाने वाले वाहनों को मदकोट, जौलजीबी के रास्ते निकलना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के पास सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी नहीं है। स्नो कटर भी शुक्रवार को नहीं लगाया गया। इस कारण इस रोड पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी रोड पर कालामुनि के पास हल्के हिमपात में ही यातायात बाधित हो रहा है। बर्फ में वाहनों के फिसलने के कारण यह समस्या आ रही है। लोनिवि ने शीतकाल में कालामुनि में लगातार स्नो कटर तैनात करने का ऐलान किया था, लेकिन अब रोड बंद होने के बाद ही स्नो कटर की व्यवस्था की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि लोनिवि की तरफ से सही इंतजाम किए जाते तो रोड ज्यादा समय तक बंद नहीं हो पाती।

शुक्रवार को पूरे दिन इस रोड पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। थल से मुनस्यारी को जाने वाले दर्जनों वाहन कालामुनि में ही फंसे रहे। लोगों को 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर मुनस्यारी पहुंचना पड़ा। सड़क बंद होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्कोट में विद्युत सप्लाई 14 घंटे बाधित रही
पिथौरागढ़/अस्कोट। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को बिजली सप्लाई भी बार-बार बाधित होती रही। जिला मुख्यालय में सुबह चार बजे से पहले दो घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। उसके बाद दिन में 12 बजे से फिर एक घंटे के लिए सप्लाई ठप हो गई। दोपहर बाद भी बिजली की आंखमिचौली चलती रही। अस्कोट में बृहस्पतिवार रात 11 बजे से शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई ठप रही, इससे जौरासी, चर्मा, ओगला, गर्खा, भागीचौरा, डुंगरा, डांगती, हचीला, बगड़ीहाट, तल्लाबगड़, हिनकोट, देवल क्षेत्र वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई। सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह खोलिया ने विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली में रोष जताया। कहा कि क्षेत्र में आए दिन फाल्ट के कारण विद्युत सप्लाई बाधित रहती है, मगर विभाग इससे कोई सबक नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग आए दिन फाल्ट का रोना रोता रहेगा तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। विद्युत विभाग के जेई कुंदन राम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अंधड़ और तूफान आने से कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें