फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की चोटियों पर हिमपात

Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी
विज्ञापन
मुनस्यारी में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमांत जिले में बादल और सूरज की लुकाछिपी के बीच शाम को निचली घाटियों पर रिमझिम बारिश हुई, वहीं चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे समूचा सीमांत शीत लहर की चपेट में आ गया है। शाम को बारिश होते ही ठंड के चलते लोग घरों में दुबक गए।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदे गिरी तो शाम सवा छह बजे बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ध्वज और थलकेदार की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। हिमपात और बारिश के चलते जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों के साथ ही बड़ाबे, आठगांव शिलिंग, जाजरदेवल, कनालीछीना, देवलथल, बुंगाछीना, सतगढ़, चंडाक, नाकोट, बांस आदि क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बारिश के चलते शाम को बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। बारिश को गेहूं और अन्य फसलों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। 

उधर, मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, मिलम, रालम, छिपलाकेदार, खलिया में पिछले दो दिन से लगातार हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। नाचनी में शाम के समय हल्की बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के डीडीहाट, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, सिंगाली आदि स्थानों पर लोगों को चुभन भरी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नगर पंचायत और पालिका ने अलाव की व्यवस्था की है। सीमांत क्षेत्र में आसमान बादलों से ढका पड़ा है और बारिश की संभावना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें