फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह धूप निकलने के बाद अचानक बादल छाने से ठंड बढ़ गई। इस दौरान धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इस कारण निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए अब लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज धूप खिली। नौ बजे के करीब आसमान बादलों से ढक गया। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा के साथ ही धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। संवाद

बादलों से बढ़ी ठंड, लुढ़का पारा

चंपावत। धनतेरस पर बाजार तो गरम रहा लेकिन बादल छाने से दिन के अधिकांश वक्त पारा लुढ़का। सुबह की धूप के दो घंटे बाद बादल और हवा चलने से मौसम ने करवट ली। शुक्रवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें