फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोलमा दर्रा पार करते समय गिरने लगी थी बर्फ

Wed, 10 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पहुंचा कैलास यात्रियों का 11वां दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौटे 11वें दल के सदस्यों का कहना है कि 25 जुलाई को जब उनका दल तिब्बत में डोलमा दर्रे को पार कर रहा था तब वहां पर बर्फबारी होने लगी थी। कैलास मानसरोवर क्षेत्र में लगभग हर मौसम में बर्फ गिर जाती है। यही नहीं जब यात्रा पूरी कर 17वें और 18वें दल के यात्री लौटेंगे, तब उनको भारतीय क्षेत्र में लिपुलेख दर्रे के पास भी ताजा बर्फ मिल जाएगी। 11वें दल के लायजन आफीसर और विदेश मंत्रालय में अपर सचिव परमजीत चड्ढा ने बताया कि कैलास मानसरोवर परिक्रमा क्षेत्र में मौसम बेहद खुशनुमा मिला। वहां भी बारिश हो रही थी और बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी के बावजूद किसी भी सदस्य को परेशानी नहीं हुई। भारतीय क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम और आईटीबीपी के इंतजाम काफी अच्छे थे। पड़ावों पर आवास और भोजन की बेहतर व्यवस्था है। इस दल में चार महिलाओं समेत कुल 36 यात्री हैं। पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी समेत अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया और दोपहर भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन परोसे। दोपहर भोजन के बाद दल के सदस्य जागेश्वर धाम को रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार को यात्री दिल्ली चले जाएंगे। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर अब तक 15 दल जा चुके हैं। इस बार कुल 18 दल यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें