फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नोलाइन तक पहुंचे ट्रैकर

Tue, 31 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
स्नोलाइन तक पहुंचे ट्रैकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ट्रैक ऑफ द इयर खलियाटॉप में शामिल ट्रैकरों ने खलियाटॉप में स्नो लाइन तक पहुंचने का प्रयास किया है। ट्रैकरों को खलियाटॉप में बर्फ मिल भी गई। सोमवार को 23वें दल ने मुनस्यारी से मर्तोलीथौड़ का रुख किया। 29 सदस्यों वाले इस दल में आठ महिलाएं हैं।
विज्ञापन


दल को शिक्षाविद डा. शेर सिंह पांगती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। दल में महाराष्ट्र, कोलकाता, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली के लोग हैं। ट्रैकिंग पर अंतिम दल एक जून को रवाना होगा। यह दल चार जून को वापस लौटेगा। उसी दिन ट्रैक ऑफ द इयर का समापन हो जाएगा।

दल को रवाना करते समय यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के ट्रैकिंग आफीसर दीवान सिंह, फील्ड आफीसर के सागर, ट्रैकिंग गाइड लक्ष्मण राम, राजेंद्र सिंह मौजूद थे। ट्रैकिंग आफीसर दीवान सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद लोगों ने ट्रैकिंग के प्रति उत्साह कम नहीं किया है।
विज्ञापन


सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रैकिंग पर जाने वालों ने बर्फ की लाइन तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। ट्रैकिंग पर 690 लोग शामिल हुए। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि यह अभियान बेहद सफल रहा है। खतरनाक रास्तों में किसी को भी कोई दिक्कत पेश नहीं आई। देश के लगभग हर प्रांत से ट्रैकर यहां पहुंचे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें