फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू निषेध दिवस पर निकली रैली

Tue, 31 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
नशामुक्ति अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज गोरंगचौड़ में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली और लोगों से शपथपत्र भराकर तंबाकू का सेवन न करने की अपील की। रैली के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने वाले को कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। उसे दमा जैसी बीमारी हो जाती है। ज्यादा लत लगने पर फेफड़े खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


एनसीसी प्रभारी किशोर पाटनी ने कहा कि तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को तंबाकू से नुकसान का पता चल जाए तो वह छोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। हर बच्चे को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह अपने परिवार के सदस्यों को तंबाकू से दूर रखें और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए जागरूक करें।

कैडेट्स ने विद्यालय से स्थानीय बाजार तक रैली निकाली। लोगों से शपथपत्र भराए गए और तंबाकू का सेवन न करने की अपील की। इस मौके पर गिरीश चंद्र पुनेड़ा, त्रिभुवन पांडे, राजेश मोहन उप्रेती, मान सिंह खोलिया, खीमानंद, महेश उपाध्याय आदि शिक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें