दिल्ली के रोहणी में आयोजित महोत्सव के समापन पर स्नेहा बिष्ट को अवार्ड देते मुख्यमंत्री पुष्कर स
थल (पिथौरागढ़)। हम सबका उत्तराखंड संस्था दिल्ली की ओर से रोहिणी में उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में थल के हजेती गांव निवासी स्नेहा बिष्ट को बेस्ट इवेंट डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया।
महोत्सव के समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहा को अवार्ड प्रदान किया। उन्हें यह अवार्ड उत्तराखंड की संस्कृति के हर पहलू को सहजता से संवारने और उसे नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए दिया गया। आयोजक स्यालबे निवासी अनिल सिंह पानू और डीडीहाट निवासी जगजीवन सिंह कन्याल पिछले पांच साल से उत्तराखंड की संस्कृति और धरोहर को संवारने के लिए महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। वहां संस्था के अध्यक्ष मनोज भंडारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण महरा ने महोत्सव की सफलता पर सहयोगियों का आभार जताया। संवाद