फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल के जंगल में लगी आग से भारतीय क्षेत्र में फैला धुआं

Wed, 22 Nov 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल क्षेत्र के जंगल में लगी आग से उठता धुआं। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। गुंजी मनीला क्षेत्र में के काली नदी पार नेपाल की ओर कौवा नामक स्थान पर अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगा दी। आग लगने से धुआं भारतीय क्षेत्र के ग्राम गुंजी, नपलचू, नाबी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

गुंजी के प्रधान सुरेश गुंज्याल और दिनेश गुंज्याल ने बताया कि बुधवार को नेपाल क्षेत्र के जंगल में लगी आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। उन्होंने डीएम और एसडीएम से दार्चुला नेपाल प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र बुझाने की कोशिश करने की मांग की। आग लगने के कारण भारत-नेपाल और चीन सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा बल भी सतर्क हो गया है। लोगों का कहना की नेपाल की और शीघ्र आग बुझाने की कोशिश नहीं की जाती तो भारतीय क्षेत्र में भी आग पहुंच सकती है। ग्रामीणों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में आग लगाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह हिमालयी क्षेत्र है और आसपास ग्लेशियर स्थित हैं। यदि इस तरह से आग लगाई गई तो पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। उधर नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल प्रशासन ने आग बुझाने के लिए सशस्त्र प्रहरी की टीम मौके में भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें