फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 का नोट नहीं आने से छोटा व्यवसाय प्रभावित

Tue, 20 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में मिठाई दुकानदार को दो हजार का नोट थमाता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां के बैंकों में अब तक 500 का नया नोट नहीं पहुंच पाया है। इसका असर छोटे कारोबारियों पर पड़ने लगा है। 2000 के नोट तो अमूमन सभी के पास पहुंच गए हैं, लेकिन छोटे नोटों की कमी के कारण 2000 का नोट बाजार में चलाने में दिक्कत आ रही है। मिठाई, चाय, नाश्ता, खाने के होटल वालों के सामने इसलिए ज्यादा मुसीबत है कि ग्राहक खाना खाने के बाद भुगतान करता है और भुगतान में वह दो हजार का नोट निकालता है। चाय, नाश्ते के व्यापारियों का कहना है कि एक बार में एक व्यक्ति का नाश्ता अधिकतम 50 रुपए में बैठता है, लेकिन ज्यादातर लोग दो हजार का नोट दिखा रहे हैं। उनको लौटाने के लिए 1950 रुपए उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


अब व्यापारियों ने ग्राहकों से दुकान में आने से पहले ही यह पूछना शुरू कर दिया है कि खुले रुपए हैं या नहीं। यदि खुले रुपयों के साथ कोई दुकान में नहीं आता तो उसे वापस कर दिया जा रहा है। इस कारण रोज की बिक्री पर 40 से 50 फीसदी की गिरावट आने लगी है। होटल व्यवसायी पीयूष बोरा, सत्यवान मर्तोलिया ने कहा कि जब तक छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में नहीं आ जाते तब तक व्यवसाय में सुधार की संभावना नहीं है। मिठाई व्यवसायी अमर नाथ नेगी ने बताया कि खुले नोटों की समस्या से बिक्री पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई 200 रुपए की मिठाई खरीद रहा है तो दो हजार का नोट दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी तो की, लेकिन उससे निपटने के तरीकों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार को बड़े शहरों के हिसाब से समस्या नहीं देखनी चाहिए। यह भी पता करना चाहिए कि दूरस्थ पर्वतीय अंचलों में क्या हालात चल रहे हैं। 
विज्ञापन


कैशलेस के बारे में कोई कुछ नहीं जानता
कैशलेस को अपनाने में यहां के लोगों को लंबा समय लग जाएगा। दुकानदार भी इस तरह के झंझट में पड़ना नहीं चाहते। आम लोगों में फिलहाल कैशलेस को लेकर न तो कोई उत्साह है और न वह इसे अपनाना चाहते हैं। अब तक यहां किसी भी दुकान में स्वाइप मशीन नहीं लग पाई है। ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं कि वह एटीएम से पैसा निकालने में भी असुविधा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें