फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पहाड़ पर स्मैक तस्करी कर युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाला मुख्य आरोपी मुंबई से पकड़ा

Wed, 01 Mar 2023 05:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

स्मैक के साथ पकड़े गए अधिकतर आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह रजीउल्ला से स्मैक लाते हैं जिसके बाद रजीउल्ला के खिलाफ धारा-29 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ पर स्मैक तस्करी कर युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई फरार हो गया था और वहां वह जूस की दुकान चला रहा था।
विज्ञापन


एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बड़ाहाता हरी च्यूगो वाली मस्जिद थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी रजीउल्ला पहाड़ पर स्मैक तस्करी करता है। स्मैक के साथ पकड़े गए अधिकतर आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह रजीउल्ला से स्मैक लाते हैं जिसके बाद रजीउल्ला के खिलाफ धारा-29 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस चार माह से प्रयास कर रही थी। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी और कुर्की के लिए न्यायालय से वारंट लिया हुआ था।

पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से 24 फरवरी 2023 रात दबिश देकर विनोवा भावे थाना क्षेत्र कुरला मुंबई से उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां पर वह पिछले चार माह से जूस की दुकान चला रहा था। एसपी ने बताया कि रजीउल्ला के खिलाफ थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद में वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें