फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचनी में पीने के पानी के लिए हाहाकार

Fri, 30 Nov 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी में हैंडपंप से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा और भुजगड़ नदियों से घिरे नाचनी की दो हजार आबादी नदियों और हैंडपंपों से पानी पीने के लिए मजबूर हो गई है। बरसात में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत न होने के कारण नाचनी में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन


जून से सितंबर तक रातीगाड़ और हरड़िया में हुए भूस्खलन से बोरागांव-नाचनी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। योजना के सौ से अधिक पाइप टूट गए। जल संस्थान ने अस्थायी व्यवस्था कर योजना में पानी चलाया है। कई स्थानों पर प्लास्टिक के पाइप लगाए गए हैं। अस्थायी व्यवस्था कारगर साबित नहीं हुई है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से नाचनी में तीसरे-चौथे दिन पानी मिल रहा है।

लोग रामगंगा, भुजगड़ के साथ ही हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। एक किमी के दायरे में फैले नाचनी कस्बे में 5 हैंडपंप लगे हैं। इन हैंडपंपों पर लोगों की दिनभर भीड़ लगी रहती है। नाचनी खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरीश बथियाल ने कहा कि नाचनी के लोग छह माह से पेयजल संकट झेल रहे हैं, विभाग बजट न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


आपदा मद में प्रस्ताव भेजा गया था। बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही पेयजल योजना की मरम्मत कर दी जाएगी। तब तक अस्थायी व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। -एसएस रावत, सहायक अभियंता जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें