फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूपीसीएल कार्यालय में छह कर्मी अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 07 Jul 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यूपीसीएल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता सहित छह कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को हुए निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, आरटीआई रजिस्टर और कार्यालय अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे 88 हजार रुपये का अत्यधिक बिजली बिल मिला है, जिसका समाधान नहीं हुआ।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया को तत्काल स्पष्टीकरण देने, निष्पक्ष जांच कराने और शिकायत का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

-
बार-बार बिजली बाधित होन पर नाराजगी
डीएम ने सीमांत तल्लादेश के सौरई और तामली क्षेत्र में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बार-बार होने वाली विद्युत बाधाओं का स्थायी समाधान करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें