फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने रक्षा धागा बांधा तो भावुक हुए ड्यूटी पर तैनात जवान

Fri, 24 Aug 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ आईटीबीपी में जवानों को रक्षा धागा बांधती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस लाइन के गौरी हॉल में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति की बहनों और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने पुलिस जवानों को राखी बांधी। जवानों ने बहनों को उनकी सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहने का वचन दिया।

विज्ञापन


राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका रेखा जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने आईटीबीपी पहुंचकर 251 जवानों के हाथों में रक्षा धागा बांध। इस दौरान घरों से हजारों मील दूर ड्यूटी में तैनात जवान भावुक हो गए।

इसके बाद पुलिस लाइन में एएसपी संचार बसंत बल्लभ तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, निरीक्षक एलआईयू केके पाठक, एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, सीसीटीएनएस प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारी पूरन चंद्र मेलकानी सहित 115 जवानों को राखी बांधी। इस मौके पर समिति की रेखा जोशी, प्रेमा कोश्यारी, गोविंदी कोरंगा, नम्रता बोहरा, भावना लोहनी, हंसा जोशी, हेमलता अवस्थी, सुशीला कार्की और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सैनिकों को सौंपी राखी
पिथौरागढ़। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने हाथ से राखी तैयार कर 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को सौंपी। विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें अपने-अपने ग्रुप से गुलफिना सलमानी, शिवानी गिरी, इरम सलमानी, गुंजन द्विवेदी ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने 16 कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल उत्तम से मुलाकात कर उन्हें राखी भेंट की। हस्तनिर्मित तिरंगा भी कर्नल को भेंट किया। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों ने रद्दी सामान से सुंदर राखियां बनाई। इस दौरान गिरीश पांडे, खजान चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, हेमा पंत, बबीता भंडारी, प्रियंका, हेमलता अवस्थी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें