फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बहनों ने राखी बांधकर की भाईयों की लंबी उम्र की कामना

Sat, 09 Aug 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी में कुमाऊं स्काउट के सैनिकों ने स्थानीय महिलाओं के साथ उत्साह के साथ मनाया राखी पर्व
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। जिले भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। रक्षाबंधन पर्व पर उपाकर्म भी हुए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही थल, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला, अस्कोट, कनालीछीना, गणाई गंगोली, डीडीहाट सहित सभी हिस्सों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। विवाहित बहनों ने मायके पहुंचकर भाईयों को राखी बांधी। भाईयों ने बहनों को आकर्षक उपहार देते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान घरों में कई व्यंजन तैयार हुए।
जिला मुख्यालय में घंटेश्वर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेरादेवल आदि मंदिरों के साथ ही नदियों के तट पर श्रावणी उपाकर्म हुआ। यहां लोगों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जनेऊ धारण किए। डीडीहाट में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधीं। जाजरदेवल में भी धनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने 14 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधी। कमांडेंट रामभरत कुशवाहा के नेतृत्व में जवानों ने बच्चों को उपहार दिए और सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

आदि कैलाश में उत्साह भी मनाया गया पर्व
धारचूला। व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे आदि कैलाश की 14,500 फुट ऊंचाई बसा ज्योलिंगकांग में सेना की 12 कुमाऊ ने शिव पार्वती की मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत कुटी की महिलाओं के साथ राखी का पवित्र पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल, विरेंद्र सिंह नबियाल ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट रोहित नोनिया, सूबेदार हरीश सिंह, नायब सूबेदार माधवा नंद, गोकुलानंद, प्रधान नरेंद्र सिंह कुटियाल, सरपंच हरीश कुटियाल, बबीता कुटियाल, राधिका कुटियाल, दिव्या कुटियाल आदि शामिल रहे। ,वहीं दारमा घाटी के पंचाचूली की तलहटी में दांतू गांव में स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊं स्टाउट के अधिकारियों को जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर सनम देवी, जेठुली देवी, जयंती दताल, कैप्टेन राकेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें