फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आठ जून से शुरू होगी एसआईआर की प्रक्रिया

Mon, 01 Jun 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद में आठ जून से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं से पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो पहले से तैयार रखने की अपील की है। एडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि जो युवक-युवतियां एक जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इसमें पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और स्थायी निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति शामिल है। उन्होंने लोगों से पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


एसआईआर के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम खुशबू पांडे ने मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीएलओ आठ जून से घर-घर जाकर एसआईआर के तहत गणना करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार वतन गुप्ता, ईओ सूरज प्रकाश, तहसीलदार राम प्रसाद, प्रशिक्षक नीरज जोशी सहित 55 बीएलओ और 105 बीएजी ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें