फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आधार कार्ड के लिए बंगापानी वाले कितना दौड़ेंगे हुजूर...

Mon, 22 Sep 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 मुनस्यारी डाकघर के बाहर छोटे बच्चों के साथ काम होने के इंतजार में बैठे लोग।
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र में आधार केंद्र नहीं होने से आए दिन क्षेत्र के लोग 40-50 किलोमीटर दूर मुनस्यारी जा रहे हैं लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने से वह बिना काम हुए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। इसके चलते लोगों में निराशा के साथ भारी रोष है।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों में आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं और बिना बायोमेट्रिक के बने आधार कार्ड अपडेट कराने पड़ रहे हैं। बंगापानी क्षेत्र में कहीं भी आधार केंद्र नहीं होने से अभिभावक छोटे बच्चों को गोद में पकड़कर आए दिन विकासखंड मुख्यालय मुनस्यारी जाने को मजबूर हैं लेकिन वहां भी कनेक्टिविटी सही नहीं होने से बिना आधार कार्ड बनाए वापस लौट रहे हैं। लोगों ने कहा कि बच्चों को लेकर इतनी दूर जाने के बाद भी काम न होना और ऊपर से पैसे की बर्बादी उनको भारी पड़ रही है। पूर्व ग्राम प्रधान मदरमा उमेश धामी, ग्राम प्रधान मवानी-दवानी अनिल सिंह दुबरिया, ग्राम प्रधान बंगापानी तुलसी देवी, बीडीसी मेंबर लुमती पंकज परिहार ने प्रशासन से शीघ्र तहसील बंगापानी में आधार केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें