फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंडर 14 आयु वर्ग दौड़ में सिद्धार्थ और सिया प्रथम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से स्व. कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंत जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 वर्ष बालक वर्ग दौड़ में सिद्धार्थ सिंह प्रथम, बालिका वर्ग में सिया बोहरा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को भारत रत्न पंत के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। अतिथि डॉ. देवी दत्त जोशी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बताया कि सर्वप्रथम अंडर 14 बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान सोनू सामंत, तृतीय स्थान पर अखिल सिंह महर पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में द्वितीय सुरभि यादव, तृतीय आस्था रही।
60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम मुकुल, द्वितीय शशांक, तृतीय आर्यन, बालिका वर्ग में प्रथम अंजना, द्वितीय हिमानी, तृतीय आस्था रही। अंडर 17 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रथम अमन, द्वितीय सूरज सिंह, तृतीय अंशु मौर्य, बालिका में प्रथम प्रियांशी महर, द्वितीय वंशिका, तृतीय इशिका रही। बॉक्सिंग में बालक वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में आरव स्वर्ण, सार्थक सिल्वर, आदित्य गोल्ड, कुलदीप सिल्वर, गिरीश गोल्ड, आयुष ने सिल्वर जीता। वहीं बालिकाओं में गीता गोल्ड, कुमकुम सिल्वर, पूजा गोल्ड, सोनाक्षी सिल्वर, मानसी गोल्ड, निशा ने सिल्वर जीता। हैंडबॉल प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

यहां संयोजक लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव धनंजय गुप्ता, रचित वल्दिया, सीएस खोलिया, ललित मोहन भट्ट, ममता बिष्ट, निकिता भट्ट, अंकिता बोहरा, बॉक्सिंग कोच सूरज पांडेय, वॉलीबॉल कोच आशा पांडेय, समेत अनेक कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें