फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में चिह्नित 91 दुकानों के नहीं खुले शटर

Sat, 16 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में बाहरी व्यापारियों की दुकानें रहीं बंद। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर में बरेली के एक नाई की ओर से बीते महीनों दो किशोरियों को भगाकर ले जाने के बाद शुरू हुए आंदोलन में बाहरी व्यापारियों का चिह्नीकरण किया गया था। इसके मद्देनजर व्यापार संघ की कोर कमेटी ने वर्ष 2000 से पहले के 91 बाहरी व्यापारियों को चिह्नित किया था। इनको चेतावनी दी गई थी कि 15 मार्च के बाद अपनी दुकानें न खोलें। इसी क्रम में शनिवार को इव्यापारियों की दुकानों पर ताला लगा रहा। बाहर के व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार संघ की कोर कमेटी के निर्णय के अनुसार बाहर से आए चिह्नित व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें नहीं खोलीं। इधर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर में घूम-घूम कर बंद दुकानों को चिह्नित भी किया। महासचिव महेश गर्ब्याल ने कहा कि व्यापार संघ की ओर से सर्वसम्मति से क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 91 व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इधर बाहर के व्यापारियों ने एसडीएम मंजीत सिंह से मुलाकात कर राहत देने की मांग की। एसडीएम ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर बाहर के व्यापारियों की परेशानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें