गोरंगघाटी में बिलेश्वर महोत्सव में सांस्कृतिक काकार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
- फोटो : AMAR UJALA
गोरंगघाटी के बास्ते स्थित बिलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर समापन दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, होशियार लुंठी, राजेश शर्मा, बसंत वर्मा, प्रदीप महर, सुरेश सामंत ने आयोजन की सराहना की।
मेला संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने सहयोग के लिए सभी आभार जताया। समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत की प्रस्तुति दी। कत्थक नर्तक पंडित हेमंत गुरुजी की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। समापन अवसर पर ग्राम प्रधान तुलसी देवी, शकुंतला देवी, पुष्कर सिंह बोहरा आदि मौजूद थे। ब्यूरो