फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के  से गूंजे शिवालय

Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बेड़ीनाग के केदारेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 शिवरात्रि के पावन पर्व पर सीमांत के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। साथ ही पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई भक्तों ने रुद्री पाठ का भी आयोजन किया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन


नगर के रई गुफा, घंटाकरण मंदिर, पुरानी बाजार स्थित शिवालय, पांडेय गांव में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचने लगे। रई स्थित शिव गुफा में सुबह पांच बजे से भगवान भोलेनाथ के दर्शन को श्रद्धालुुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक चार सौ से अधिक श्रद्धालु लाइन में लगे थे। मंदिर में शांति व्यवस्था के लिए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। कपिलेश्वर, थलकेदार, सेरादेवल, नाकोट स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। 

कनालीछीना। क्षेत्र के ध्वज स्थित खंडेनाथ मंदिर, बेतालेश्वर, कालसिन धुरा, लौड़ी, चरमा स्थित शिवालयों में भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कनालीछीना में व्यापार संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शिशु मंदिर, न्यू इरा एकेडमी, मदर पब्लिक स्कूल और पिथौरागढ़ सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने धार्मिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश सिरौला, चंद्रप्रकाश जोशी, जनक सिंह सिरौला, मनोहर बिष्ट, रमेश जोशी, दीपक उपाध्याय, प्रेम सिंह बिष्ट, केदार सामंत, लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह बिष्ट समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के प्रसिद्ध ध्वज मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन


डीडीहाट। सिराकोट स्थित मलयनाथ मंदिर में  सात हजार से अधिक लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। बाजार स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुुओं की खासी भीड़ लगी रही। मलयनाथ मंदिर में पालिका, आईटीबीपी, एसएसबी की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रवि डसीला ने बताया कि मंदिर में रात को विशेष भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। 

अस्कोट। मल्लिकार्जुन मंदिर में पं. नारायण दत्त पंत ने पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में अस्कोट, बगड़ीहाट, सैलोनी, औड़ी गांव, देवल, पंतसेरा, जमतड़ी के साथ ही नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने मंदिर परिसर में लगे झूले का जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर मंदिर में बैठकी होली का भी आयोजन किया गया। रात में मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चला। उधर हंसेश्वर शिवालय के भी भक्तों ने दर्शन किए। महंत परमानंद गिरी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मल्लिकार्जुन मंदिर के व्यवस्थापक तेज बहादुर पाल, कल्याण चंद, जीवन पं, तनुज पाल, प्रदीप पाल, विक्रम पाल, वीरजंग पाल, होशियार सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। 

बेड़ीनाग। शिवरात्रि के पावन पर्व पर नाग मंदिर, तपेश्वर महादेव, पुंकेश्वरर, कोटेश्वर, केदारेश्वर मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पुंकेश्वर महादेव में भक्तों ने लाइन में बारी-बारी से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गन्ना, फल, तरुड़ आदि की खूब बिक्री हुई। केदारेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोहन चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

गणाईगंगोली। बीणा महादेव मंदिर सेराघाट में तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, बेर और अन्य फल अर्पित किए। 

गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र के प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई। वृद्ध भुवनेश्वर से गुफा तक झांकी एवं भगवान भोले की झांकी निकली। मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष नीलम भंडारी, महासचिव जगत सिंह रावल, उमेद सिंह, त्रिलोक भंडारी आदि ने सहयोग दिया। 

थल। शिवरात्रि पर्व पर थल के प्रसिद्ध बालीश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान करने के बाद जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, भाष्कर भट्ट, गोविंद भट्ट, सुरेश भट्ट ने पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। 

नाचनी। शिव मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। नाचनी बाजार में लगे मेले में भारी संख्या में लोग जुटे। शिव मंदिर में पुजारी गणेश गिरी ने पूजा संपन्न कराई। बटुक भैरव, राधा-कृष्ण, संतोषी माता, राम दरबार, शनि और शीतला देवी मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही।  

टनकपुर। शहर के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर के अलावा, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिव मंदिर सैलानीगोठ शिवालय, छीनीगोठ शिवालय समेत गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। 

बनबसा। छावनी स्थित शिवालय, मीनाबाजार शिवालय, गौढ़बाबा मंदिर, प्राथमिक स्कूल भजनपुर स्थित शिवालय, कैनाल कॉलोनी, पुलपार शिवालयों, बसअड्डे स्थित मां पूर्णगिरि मंदिर में पूजा- अर्चना की। एनएचपीसी परिसर स्थित जलशक्ति मंदिर में मंगलवार को भंडारा आयोजित होगा। उधर, बड़ी संख्या में चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में लगने वाले मेले में नेपाली नागरिकों की भीड़ उमडने को देखते हुए एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के निकट एक पूछताछ केंद्र की स्थापना की है। एसएसबी 57 वीं वाहिनी इ कंपनी के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ केंद्र आगामी दस मार्च तक सुचारु रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें