टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए बालकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 70 बालकों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
बता दें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्तमान में न्याय पंचायत स्तरीय प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को बालक वर्ग के आयु वर्ग 8 से 14 वर्ष की चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता के आधार पर हुई। बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडेय ने बताया कि प्रतिभागी बालकों का दौड़ 600 मीटर, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बाल, शटल रन, फॉरवर्ड बैंड रीच का टेस्ट लिया गया।
यहां शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, खेल विभाग से फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबाल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबाल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबाल प्रशिक्षक महेश छुपाल आदि थे।
-
23सीपीटी08पी-टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए प्रतिभाग करते बालक। स्रोत : स्टेडियम