फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्ते गांव में तेंदुआ दिखा, हड़कंप

Sat, 13 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बास्ते गांव में तेंदुआ आने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस तहसील के बास्ते गांव में शनिवार सुबह एक तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ एक छोटी गुफा में जाकर छिप गया। इस दौरान स्कूल को जा रहे कई बच्चों ने भी तेंदुए को देखा। तेंदुए को करीब से देखने के लिए कई लोग गुफा के नजदीक जाने लगे। खतरे को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को वहां से हटा दिया और सतर्कता बरतने को कहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि यह तेंदुआ कभी भी लोगों पर हमला कर सकता है इसलिए इसे तुरंत पकड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेंदुआ इस इलाके में एक हफ्ते में सक्रिय है। इस अवधि में उसने अर्जुन राम के घोड़े को और दस बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का कोई इरादा नहीं है। जिस गुफा में वह छिपा है हो सकता है यही उसका निवास हो। उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना गलत साबित होगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां पर तेंदुआ छिपा है उसके आसपास भीड़ न लगाएं और खास सतर्कता बरतें। वन विभाग के कर्मचारी समय समय पर इलाके का दौरा करते रहेंगे। लोगों के हटने के बाद भी तेंदुआ गुफा में ही छिपा हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात में वह खुद ही वहां पर से चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें