फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका कैडेटों का शिलारोहण प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ में बालिका एनसीसी कैडेट्स को जानकारी देते एनसीसी के कमाडिंग ऑफि? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनसीसी के छह निदेशालयों की बालिका कैडेटों का छह दिनी शिलारोहण प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस दौरान बालिकाओं को शिलारोहण की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

80 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल बीएमएस परमार ने बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। बटालियन के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि प्रशिक्षण में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, राजस्थान की सीनियर डिविजन की 117 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। कैडेटों को आइस क्लब के प्रशिक्षकों द्वारा आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रीवर क्रासिंग, रैपलिंग आदि की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
इस दौरान एनसीसी अधिकारी ले.कृष्णा, नंदनी, मालती शर्मा, रेखा चौहान, अमनजोत कौर, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सूबेदार नयन सिंह, परमन थापा, प्रमोद, नायब सूबेदार हीरा सिंह, बीएचएम पूरन सिंह, सीएचएम नैन राम, दीपक हवलदार मोहन, गोकर्ण, हुकम, अशोक, प्रमोद जोशी, अमन, ललित, अमित, सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें