फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल, सुमन को तीलू रौतेली और चंद्रकला को मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार

विज्ञापन
प्रसिद्ध पर्वतारोही शीतल को डीएम ने तीलू रौतेली पुरस्कार देकर सम्मानित किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की वीर नारी तीलू रौतेली के जन्मदिन पर सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुरस्कृत किया गया। सीएम ने तीनों के कार्यों की सराहना की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पर्वतारोहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही शीतल व महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य रही सुमन वर्मा को तीलू रौतेली पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चंद्रकला चंद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पुरस्कार दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये तीनों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के साथ ही कंचनजंगा फतह करने पर शीतल को और महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सुमन वर्मा को 21-21 हजार रुपये का चेक, तीलू रोतेली पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला चंद को पोषण अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए 10,000 रुपये व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, डीपीओ संजय गौरव, राजकुमार भंडारी मौजूद रहे।

महिलाओं और बालिकाओं के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सुमन वर्मा को डीएम ने तीलू रौतेली पु- फोटो : PITHORAGARH

आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंद्रकला चंद को पोषण अभियानमें सराहनीय कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्य?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें