एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने पदोन्नति में जारी हुई चारों सूचियों की उच्च स्तरीय जॉच कर?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने कर्मचारियों ने पदोन्नति के लिए जारी हुई चारों सूचियों की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीईओ को पत्र देकर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी मंडलीय सचिव सौरभ चंद के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय में एकत्र हुए। सरकार और विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद और सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता वर्ग पर पदोन्नति का लाभ 30 जून से देने की मांग की।
उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पद पर कई कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। उन्होंने इनकी द्वितीय सूची जारी कर पदोन्नति के लिए एक सप्ताह सप्ताह के भीतर गोपनीय आख्या मांगने की मांग की। कर्मियों ने निदेशालय स्तर पर पदस्थापना में स्थानांतरण एक्ट की अवहेलना व मनमानी को दृष्टिगत चारों सूचियों की उच्चस्तरीय जांच दूसरे विभाग के अधिकारियों से कराने की मांग की। इस दौरान कर्मियों के आंदोलन को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुवर पुनेठा, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एमसी जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश पंत, सचिव दिनेश उपाध्याय मौजूद रहे। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति पांडे, कमलेश उप्रेती, मथुरा दत्त भट्ट, राजेंद्र सिंह राणा, बलवंत रावत, प्रयाग फर्स्वाण मौजूद रहे।