फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : दुग्ध संघ ने दूध खरीद मूल्य 2 रुपये बढ़ाया

Fri, 20 Nov 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पांच हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों को राहत मिली है। दुग्ध संघ ने दूध के खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। अब पशुपालकों से दूध 48 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा जो पहले 46 रुपये प्रति किलो था। इस निर्णय से जिले की 278 दुग्ध समितियों से जुड़े पांच हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दुग्ध संघ प्रबंधक हरीश सिंह बोहरा ने बताया कि पशुपालकों की लंबे समय से मांग थी जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। दूध खरीद मूल्य बढ़ने के साथ प्रोत्साहन राशि, पशु आहार और साइलेज पर अनुदान 75 फीसदी किया गया। सचिवों की प्रोत्साहन राशि बढ़कर दो रुपये प्रति किलो हो गई। दरें देहरादून, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में लागू होंगी। बोहरा ने दावा किया कि यह प्रदेश में दूध खरीद की सबसे अधिक दर है जिससे पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
-
पशुपालकों की आय बढ़ाना दुग्ध संघ की प्राथमिकता
दुग्ध संघ चंपावत की अध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा कि जिले में पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ लगातार बेहतर प्रयास कर रहा है। पशुपालक ही संघ की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और योगदान से ही दुग्ध व्यवसाय आगे बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए दूध के खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 48 रुपये प्रति किलो किया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरों से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। भविष्य में खरीद मूल्य को और बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें