फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के चार वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम का दर्जा मिलते ही नगर के छूटे हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार हुई है। पहले चरण में नगर के चार वार्डों में छह करोड़ रुपये से सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है। अब नगर के लोगों के साथ ही कार्यदायी संस्था जल निगम को स्वीकृति के लिए आचार संहिता हटने का इंतजार है।
विज्ञापन

नगर निगम के 40 वार्डों में अब तक सिर्फ 45 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा सकी है। अधिकतर वार्डों के लोग सीवर लाइन बिछने का इंतजार कर रहे हैं। लाइन न होने से कई लोग पिट खोलकर सीवर नालियों में बहा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम का दर्जा मिलते ही नगर के छूटे वार्डों में सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार हुई है। कार्यदायी जल संस्थान के मुताबिक पंचायत चुनाव की आचार संहिता से पूर्व नगर के बजेटी में सीवर लाइन बिछाने के लिए 199.91, विवेकानंद कॉलोनी और खड़कोट में 199.95 जबकि कुमौड़ में 199.89 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें